आंतों को साफ करने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 15:45

आपकी आंतों में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकाल देते हैं ये फूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल-

सेब

कोलन की सफाई के लिए सेब को काफी फायदेमंद माना जाता है. नियमित रूप से खाली पेट सेब खाने से आंतों में जमा गंदगी साफ होती है और गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां नहीं होतीं. सेब पेट में कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकने में भी मददगार है. आप सेब का जूस या सेब के सिरके का सेवन भी कर सकते हैं.

सब्जियों का जूस

टमाटर, लौकी, खीरा, पालक, गाजर, चुकंदर आदि सब्जियों से बना हुआ जूस भी कोलन को क्लीन करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. ये आंतों में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकाल देता है और पेट की समस्याओं से निजात दिलाता है. शरीर में पानी की कमी को भी ये जूस पूरा कर देता है.

फाइबरयुक्त फल

संतरा, मौसमी, नाशपाती, अमरूद और आम जैसे तमाम फाइबर से भरपूर रेशेदार फलों को पेट और आंतों की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इनका जूस पीने की बजाय नियमित रूप से इन फलों का सेवन करें. इससे आपकी बड़ी आंत और पेट दोनों की सेहत अच्छी रहेगी.

नींबू

नींबू शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है. आप रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद डालकर पीएं. इससे आपके शरीर की एक्सट्रा चर्बी भी कम होगी और आपकी आंतों की अच्छे से सफाई भी हो जाएगी.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info